फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लारी कार्डियोलॉजी में जल्द ही बनेगी एक और कैथ लैब, सांसद देंगे करोड़ों रुपये

Fri, 13 Jul 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी में जल्द ही एक और कैथ लैब बनेगी। इसके लिए राज्यसभा सदस्य संजय सेठ ने अपनी निधि से पांच करोड़ रुपये देने की बात कही है। बृहस्पतिवार को इसकी कार्ययोजना तैयार की गई। केजीएमयू कुलपति डॉ. आरबीएलबी भट्ट के साथ बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्य संजय सेठ, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा व कार्डियोलॉजी के चिकित्सकों की बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें नई कैथ लैब बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई। राज्यसभा सदस्य ने निधि सेे पांच करोड़ रुपये देने की बात कही। साथ ही भरोसा दिलाया कि लैब के लिए हर स्तर पर सहयोग करेंगे। कुलपति ने बताया कि नई कैथ लैब से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। सांसद ने पांच करोड़ देने की बात कही है।

इसके अलावा विश्वविद्यालय अन्य जगह से भी रुपयों का इंतजाम कर कैथ लैब को अत्याधुनिक तरीके से बनवाएगा।हृदय की जांच और इलाज करने के लिए अस्पताल में अलग से कैथ लैब होती है। लैब में मौजूद मशीनों के जरिए आसानी से मॉनीटर पर हृदय को देखकर बीमारी का पता लगाया जाता है।
विज्ञापन


इसमें एंजियोग्राफी, एंटीनियोप्लास्टिक सहित सभी आधुनिक मशीनें होती हैं। इसमें हार्ट ब्लॉकेज संबंधी व अन्य ऑपरेशन की सुविधाएं रहती हैं। मरीजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से केजीएमयू की कैथलैब पर बहुत दबाव है। जांच के लिए तीन से चार हफ्ते तो ऑपरेशन के लिए दो से ढाई साल की वेटिंग चल रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें