फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी वाले कार्ड पर मिले कैटरिंग कारोबारियों को सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कारोबारियों ने गैस किल्लत की परेशानियां रखीं। सरकार से मांग की गई कि कैटरिंग कारोबारियों को शादी के कार्ड पर जरूरत के मुताबिक सिलिंडर की आपूर्ति की जाए, जिससे उनके व्यापार पर असर न पड़े।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि इस बार कार्यकारिणी की बैठक मथुरा में रखी गई थी। सोमवार को हुई बैठक में गोरखपुर से शशि गुप्ता, बस्ती से राजेश श्रीवास्तव और मिर्जापुर के अरुण गुप्ता ने बताया कि गैस न मिलने से कारोबार आधे से भी कम रह गया है। मेन्यू भी आधा कर दिया है। बलरामपुर से रवि गुप्ता, मेरठ से पवन अरोड़ा, कानपुर के राकेश तिवारी ने भी परेशानियां बताईं। प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि सरकार कैटरर्स को शादी का कार्ड दिखाने पर सिलिंडर की आपूर्ति करे। कम से कम जरूरत के आधे सिलिंडर तो दिए ही जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें