लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के नोएडा स्थित यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में नए सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि संस्थान में बैचलर ऑफ डिजाइन (बीडेस) की 30 व मास्टर ऑफ डिजाइन (एमडेस) की 15 सीटों पर प्रवेश होगा। प्रवेश यूसीड व गेट के आधार पर होगा। छात्रों को इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। विश्वविद्यालय ने आवेदन में किसी तरह की दिक्कत के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।