फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गैैैस सिलिंडर के बढ़े दाम से कैटरिंग कारोबारी भी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम बढ़ने से कैटरिंग कारोबारी मायूस हैं। उनका कहना है कि अचानक सिलिंडर के दाम बढ़ गए, लेकिन हमारी बुकिंग पहले से थी। अब पार्टियां बढ़ी लागत का भुगतान करने को राजी नहीं हैं।
विज्ञापन

अवध कैटरिंग एसोसिएशन के सचिव कमल सचदेवा ने बताया कि अप्रैल में जो बुकिंग की गई थी, उस पर अब काम करने से हमारा घाटा हो रहा है। शादी वाले घर आधा पैसा दे चुके हैं, पर अब बढ़ी लागत देने से इन्कार कर रहे हैं। ऐसे में नवंबर-दिसंबर की अगली सहालग में हम 15-20 फीसदी दाम बढ़ाएंगे।
वहीं, मुख्य सलाहकार अशोक गुरनानी ने कहा कि 100-150 रुपये प्रति प्लेट की कमाई होती है, लेकिन सिलिंडर के बढ़े दामों ने हमारी लागत बढ़ा दी है। एक-एक बुकिंग पर 25 हजार का घाटा हो रहा है।
विज्ञापन

बताया कि आपूर्ति विभाग की ओर से 200 लोगों की दावत पर एक सिलिंडर मिल रहा है। जिन कैटरर्स के पास जीएसटी है, उन्हें 3200 में सिलिंडर मिल जा रहे हैं, लेकिन एक शादी में अलग-अलग काउंटर के लिए 15-20 सिलिंडर लगते हैं, जो शादी वाले घरों को नहीं मिलते। हम किसी तरह अलग-अलग सिलिंडर रिफिल कराकर काउंटर तैयार करते हैं, लेकिन पार्टियां बढ़े दामों का भुगतान नहीं करतीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें