लखनऊ। काकोरी नगर पंचायत स्थित तकिया शरीफ दरगाह के सामने बनी परचून की दुकान में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे आग लग गई। दुकानदार हाता हजरत साहब मोहल्ला निवासी मोइनुद्दीन ने पड़ोसी युवक पर चोरी के बाद दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। मोइनुद्दीन के अनुसार, खबर पाकर जब तक वह दुकान पहुंचे तब तक आसपास के ग्रामीण ने आग बुझा चुके थे। आग से दुकान में रखा एक लाख रुपये का सामान जल गया। अतिरिक्त इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।