फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े का कारण नहीं बनना चाहिए जातियां : भागवत

विज्ञापन
निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में राष्ट्रीय स्वय
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ। जातियों को झगड़े का कारण नहीं बनना चाहिए। समाज में अपनेपन का भाव होगा तो इस तरह की समस्या नहीं होगी। कानून सभी को मानना चाहिए। यदि कानून गलत है तो बदलने का उपाय भी है। निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में यूजीसी गाइडलाइन को लेकर किए गए प्रश्न के उत्तर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने ये बातें कहीं।
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि हिंदू समाज को किसी से खतरा नहीं है, पर हमें सावधान रहना होगा। हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जताने के साथ उन्होंने लालच और जबरन हो रहे धर्मांतरण पर रोक लगाने की बात कही। डॉ. मोहन भागवत ने कहा, हिंदुओं के कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए। घर वापसी का काम तेज हो और जो लोग हिंदू धर्म में लौटें, हमें उनका ध्यान भी रखना होगा। बढ़ती घुसपैठ पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करना होगा। उन्हें रोजगार नहीं देना है।
विज्ञापन

भागवत ने कहा कि एक समय भेद नहीं था, लेकिन समय चक्र के चलते इसकी आदत पड़ गई है, जिसे दूर करना होगा। बैठक में सिख, बौद्ध, जैन समाज के साथ रामकृष्ण मिशन, इस्कॉन, जय गुरुदेव, शिव शांति आश्रम, आर्ट ऑफ लिविंग, संत निरंकारी आश्रम, संत कृपाल आश्रम, कबीर मिशन, गोरक्षा पीठ, आर्य समाज, संत रविदास पीठ, दिव्यानंद आश्रम, ब्रह्म विद्या निकेतन सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

अबला नहीं, असुर मर्दिनी है भारतीय नारी

सरसंघचालक ने कहा कि घर-परिवार का आधार मातृशक्ति है। हमारी परंपरा में कमाई का अधिकार पुरुषों को था, पर खर्च कैसे हो, यह माताएं तय करती थीं। मातृशक्ति विवाह के बाद दूसरे घर में आकर सभी को अपना बना लेती है। महिला को अबला नहीं मानना है, वह असुर मर्दिनी है।
विज्ञापन

हमारे खिलाफ योजना बना रहे अमेरिका व चीन

मोहन भागवत ने कहा कि अमेरिका और चीन जैसे देशों में बैठे कुछ लोग हमारी सद्भावना के खिलाफ योजना बना रहे हैं। इससे हमें सावधान रहना होगा। एक दूसरे के प्रति अविश्वास समाप्त करना होगा। एक दूसरे के दुख-दर्द में शामिल होना होगा।

निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में राष्ट्रीय स्वय

निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में राष्ट्रीय स्वय

निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में राष्ट्रीय स्वय

निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में राष्ट्रीय स्वय

निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में राष्ट्रीय स्वय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें