फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क किनारे बदहवास मिली नौवीं की छात्रा, अनहोनी की आशंका

Wed, 18 Feb 2026 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ।
विज्ञापन

दुबग्गा इलाके में रहने वाली नौवीं की छात्रा बदहवास अवस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली। किशोरी के पिता से बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर श्रीकांत रॉय का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्रा को चोट लगी थी। मामले की जांच की जा रही है।
किशोरी के पिता के मुताबिक बेटी 12 फरवरी की दोपहर दुबग्गा कंप्यूटर सीखने गई थी। शाम तक बेटी के न लौटने पर उन्होंने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। छात्रा रात करीब एक बजे किसी तरह घर पहुंची। छात्रा ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता पार्टी के नाम से दुबग्गा में एक ऑफिस है। ऑफिस में मीटिंग थी, जिसमें शामिल होने के बाद शाम को वहां से निकल गई थी। इसके बाद बाद उसे कुछ याद नहीं है। देर रात में एक युवक और युवती ने छात्रा को बदहवास देखकर उसे पैदल ही उसके घर के बाहर ले जाकर छोड़ दिया। छात्रा का दाहिना कंधा फ्रैक्चर था। परिजनों ने छात्रा को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा का चार दिन तक अस्पताल में इलाज चला। अस्पताल से लौटने के बाद छात्रा के पिता ने सोमवार को दुबग्गा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहा हैं। छात्रा का बयान दर्ज किए जाएगा। छात्रा को जिन लोगों ने घर पहुंचाया था, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि छात्रा किसी परिचित के साथ निकली थी। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें