रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार दोपहर राजधानी को करीब 200 करोड़ रुपये की सप्लाई की। इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। सैलरी और पेंशन की रकम निकालने के लिए लोग शुक्रवार को भी बैंकों में धक्के खाते रहे।
सुबह से ही कतार में लगे लोग जब काउंटर तक पहुंचे तो जवाब मिला- कैश खत्म हो गया है। इससे लोग मायूस हो गए। ज्यादातर एटीएम पहले से ही खाली थे।
एसबीआई व पीएनबी की हालत सबसे खराब रही, जहां शाम तक कतार में लगने के बावजूद 50 फीसदी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। जिन्हें कैश मिला भी, वे दो हजार रुपये के नोट को छुट्टा कराने के लिए भटकते रहे।