फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौरंग-बालू कारोबारी के मकान से नकदी व जेवरात चोरी

Wed, 26 Nov 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के चकौली गांव में सोमवार रात शादी समारोह में गए मौरंग-बालू कारोबारी के मकान में घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चकौली निवासी अमित कुमार वर्मा मौरंग-बालू के कारोबारी हैं। वह सोमवार को परिवार सहित ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे, तभी देर रात मकान के पिछले गेट से फांदकर घुसे चोरों ने अलमारी में रखे 2.20 लाख की नकदी और पांच लाख के जेवरात चुरा लिए। चोरी से पहले चोरों ने पड़ोसियों के मकान में बाहर से कुंडी लगा दी थी, जिससे कोई बाहर न आ सके। मंगलवार सुबह घर पहुंचे छोटे भाई अमरेंद्र को कमरे के दरवाजे के ताले टूटे मिले। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज समेत अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें