फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्ट्राॅन्ग रूम में रखी नकदी और महत्वपूर्ण ऋण फाइलें सुरक्षित

Thu, 27 Nov 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के मोहान रोड स्थित शकुंतला विश्वविद्यालय परिसर में बनी बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में मंगलवार देर रात लगी भीषण आग में लगभग 15 लाख का नुकसान हुआ है। आग में फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दैनिक दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। स्ट्रांग रूम में रखी नकदी और महत्वपूर्ण ऋण फाइलें सुरक्षित मिली हैं। बैंक अधिकारियों ने बताया कि नुकसान का प्रारंभिक अनुमान करीब 15 लाख रुपये है, जबकि वास्तविक आंकड़ा जांच टीम की रिपोर्ट के बाद ही तय होगा।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक हिमांशु कुकरेती के मुताबिक मंगलवार शाम करीब सात बजे बैंक को नियमानुसार बंद किया गया था। रात लगभग 10 बजे विश्वविद्यालय स्टाफ ने फायर अलार्म बजने और धुआं उठने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और बैंक कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची, तब तक आग शाखा के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। जांच में यह भी सामने आया है कि एटीएम लॉबी पूरी तरह सुरक्षित है। बुधवार को शाखा के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बैंक का काम तालकटोरा शाखा के माध्यम से संचालित किया जाएगा। यह व्यवस्था करीब 10 से 15 दिनों तक जारी रहने की संभावना है, जब तक मरम्मत और सर्वे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का मामला दर्ज कर लिया गया है। शाखा परिसर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सभी पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। बैंक अधिकारियों ने कहा कि आग की विस्तृत जांच के लिए सर्वे टीम बृहस्पतिवार को शाखा पर पहुंचेगी और नुकसान का वास्तविक आकलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें