फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनलालगंज में दबंग ने किशोरी से किया रेप, मुक़दमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज के सिसेण्डी इलाके के एक गांव में किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने दो माह तक यौन-शोषण किया। किशोरी के विरोध करने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़ित किशोरी ने अपनी मां को पूरी बात बताई। शनिवार सुबह मां, बेटी संग आरोपी युवक के घर शिकायत लेकर पहुंची तो आरोपी ने दोनों की पिटाई कर घर से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित मां-बेटी ने मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुराचार, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गऊदीन शुक्ला के मुताबिक, मोहनलालगंज के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को गांव के ही एक दबंग युवक अब्दुल मलिक ने अपने प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा देकर जबरन यौन-शोषण किया। इसके बाद युवक बेटी को धमकाकर दो माह तक यौन-शोषण करता रहा। किसी तरह हिम्मत जुटाकर किशोरी ने गत शुक्रवार को अपनी मां को आपबीती बताई तो मां, बेटी को लेकर शनिवार सुबह अब्दुल मलिक के घर शिकायत लेकर पहुंची।
आरोपी ने मां-बेटी की बुरी तरह से पीटकर भगा दिया। इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध शुक्रवार शाम को दुराचार, पास्को एक्ट, मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें