सुल्तानपुर के कादीपुर में तीन दिन पूर्व अनुसूचित जाति के मजदूर की पिटाई मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजपुर गांव निवासी दलित रामू पिछले शुक्रवार को मजदूरी करके अपने घर जा रहा था। आरोप है कि तभी रास्ते में खोजापुर गांव निवासी शिवम मिश्र और शिवांशु मिश्र ने उसे रोक लिया और समीप में स्थित एक विद्यालय में ले गए और पीटा था।
रामू को गंभीर हालत में परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।