लखनऊ। गोमतीनगर के विवेकखंड-3 निवासी शशांक सारस्वत के बंद मकान से 30 लाख के जेवर और एक हजार डॉलर चोरी होने की मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं घर के पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
एक नामी कोचिंग इंस्टीट्यूट के नेशनल हेड शशांक के मुताबिक 20 अगस्त को उनके पिता एसके शर्मा पत्नी सुमन के साथ मथुरा गए थे। शुक्रवार को उनकी नौकरानी घर पहुंची तो उसे घर के मेन गेट का ताला टूटा मिला था। अलमारी के लॉकर भी खुले हुए थे। उसमें रखा सामान चोर बटोर ले गए थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद त्रिपाठी के मुताबिक फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।