लखनऊ। सड़क पर घूम रहे कुत्ते के बच्चोें को मंगलवार शाम किसी ने बेरहमी से पीट दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे राजाजीपुरम निवासी चंदन सिंह ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद चंदन ने तालकटोरा थाने में कुत्ते के बच्चों को पीटने वाले सुरेश कुमार मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया।
तालकटोरा थाना प्रभारी के मुताबिक, कुत्तों के बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जिनके पैर की हड्डी टूट गई है। आरोप है कि सुरेश मिश्रा ने कुत्ते के बच्चों को पीटा और छत से नीचे फेंक दिया। चंदन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है, कार्रवाई की जाएगी।