फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन हड़पने में बैंक अफसर समेत पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज कोतवाली में पंजाब एंड सिंध बैंक बिरहाना शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक महेंद्र सिंह ने जेवर खरीदने के लिए 11,37,000 रुपये का लोन हड़पने के आरोप में बैंक अधिकारी समेत पांच पर केस कराया है।
विज्ञापन

चौपटिया के देवेश कुमार वर्मा, नाईबाड़ा चौक के ऋषि साहू, रायबरेली रोड पर शारदानगर रजनीखंड के मनीष कुमार सोनी, अस्तबल चारबाग के करन सोनी और सुभाष मार्ग पीएनबी बिल्डिंग में काम करने वाले कृतेंद्र कुमार पर मुकदमा हुआ है। देवेश ने एक फरवरी 2018 को 3,20,000 रुपये का लोन लिया था। ऋषि ने 20 जनवरी 2018 को 1,42,000 रुपये व 30 जनवरी 2018 को 2,30,000 रुपये, मनीष ने छह फरवरी 2018 को दो लाख रुपये, करन सोनी ने 13 फरवरी 2018 को 2,45,000 रुपये का लोन लिया था। लोन बैंक के कृतेंद्र कुमार की रिपोर्ट पर दिए गए। किसी ने तय समय पर किस्तें नहीं चुकाईं। वसूली के लिए जेवरों का मूल्यांकन कराया गया तो सोना नाममात्र का निकला। कृतेंद्र ने साठगांठ कर गिरवी जेवरों की शुद्धता की गलत रिपोर्ट दी थी, जिससे लोन स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें