फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी स्टाम्प पेपर लगाने वाली कंपनी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन ने बस्ती मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का टेंडर निकाला। इस काम को हासिल करने के लिए उत्तराख्ंाड की एक फर्म भी शामिल हुई। काम भी उसे मिल गया लेकिन जब उसके दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि कंपनी ने फर्जी स्टॉम्प पेपर लगा रखे थे। यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन के सहायक परियोजना प्रबंधक ने गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, विशालखंड-3 में यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन निर्माण इकाई-14 का कार्यालय है जिसमें टीआर वर्मा बतौर सहायक परियोजना प्रबंधक तैनात हैं। टीआर वर्मा के मुताबिक, बस्ती मेडिकल कॉलेज में 960 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगना था जिसके लिए विभाग ने टेंडर जारी किया था। इस कार्य के लिए उत्तराखंड के मेसर्स रारू मेडिकल ने उधमसिंह नगर की ओपीएस प्राइवेट लि. के साथ संयुक्त निविदा डाली। इसमें बाराबंकी से जारी किए गए स्टॉम्प पेपर लगाए गए थे। टेंडर में लगे दस्तावेजों की जांच के दौरान सभी स्टॉम्प पेपर फर्जी निकले। इसकी पुष्टि होने के बाद सहायक परियोजना प्रबंधक टीआर वर्मा ने गोमतीनगर थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, उधमसिंह नगर स्थित ओपीएस प्राइवेट लि. के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें