फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बैंक के शाखा प्रबंधक पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज, बदनाम करने की भी दी थी धमकी

Tue, 17 Jan 2023 04:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बैंक के शाखा प्रबंधक ने युवती पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती ने कहा कि उसने घर छोड़ने की बात कहकर लिफ्ट दी और कार में छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के तालकटोरा इलाके में रहने वाली युवती ने एक बैंक के शाखा प्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक रिकेश सिंह के मुताबिक, युवती ने बताया कि वह भी बैंक में काम करती है।

 

आरोप है कि कुछ माह पहले सौरभ श्रीवास्तव ने बैंक से घर छोड़ने के बहाने कार में बैठाया और गंदी नियत से कई बार छूने की कोशिश की विरोध पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। धमकाया कि अगर बिना परेशानी काम करना है तो बात माननी पड़ेगी।

 

आरोप है कि कुछ दिन बाद जरूरी दस्तावेज लेकर घर बुलाया, जहां बदनाम करने की धमकी देकर पीटा। किसी तरह वह बचकर निकली लेकिन आरोपी उसका शोषण करता रहा। यही नहीं, आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। हिम्मत जुटाकर युवती ने बैंक प्रबंधन से शिकायत की तो आरोपी उसे बदनाम करने में जुट गया।

विज्ञापन

आजिज आकर पीड़िता शिकायत लेकर एसीपी बाजारखाला के पास पहुंची। बताया कि इतना प्रताड़ित हो गई है कि जान दे देगी। आरोप लगाया कि मैनेजर सौरभ ने पहले भी बैंक की कई लड़कियों का शोषण किया है। निर्देश पर रविवार को तालकटोरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें