लखनऊ। छेड़छाड़ व अश्लील हरकत से परेशान होकर एक किशोरी ने फांसी लगा ली थी। किशोरी का शव चार जनवरी को कमरे में लटका मिला था। इस मामले में किशोरी के पिता ने जीजा के मकान में रहने वाले केयर टेकर के बेटे के खिलाफ खुदकुशी केलिए उकसाने का केस दर्ज कराया है।
पीड़ित पिता के मुताबिक, उनकी 12 साल की बेटी चिनहट में अपने जीजा के साथ रहती थी। आरोप है कि जीजा जिस मकान में रहते थे, उसके केयर टेकर का बेटा किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करता था। विरोध पर किशोरी को धमकाता था कि सभी को जान से मार देंगे। प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने खुदकुशी की है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।