फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल के खिलाफ 29.37 लाख रुपये की ठगी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्लॉट, विला के नाम पर 29.37 लाख हड़पने का आरोप अंसल कंपनी पर लगा है। दो लोगों ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। गोमतीनगर के विकल्प खंड-3 निवासी मृदुल कृष्णा के मुताबिक अक्तूबर 2010 में सुशांत गोल्फ सिटी में प्लॉट खरीदा था। कंपनी ने पहले वह प्लॉट मनोज सिंह को दिया था, लेकिन बाद में उनके नाम ट्रांसफर कर दिया गया। पीड़ित ने प्लॉट के 10.85 रुपये जमा किए। पीड़ित का आरोप है कि कंपनी के निदेशक प्रणव अंसल व कर्मचारियों ने जल्द रजिस्ट्री कर कब्जे का आश्वासन दिया, लेकिन 15 वर्ष बाद भी प्लॉट नहीं मिल सका।
विज्ञापन

उधर, वृंदावन योजना निवासी संजय कुमार मिश्र ने वर्ष 2014 में अंसल निदेशकों से संपर्क कर विला बुक कराया था। इसके एवज में 18.25 लाख रुपये जमा किए थे। उन्हें न ही विला मिला और न ही रकम वापस की गई। पीड़ित मृदुल व संजय की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें