फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वन विभाग के रिटायर्ड स्केलर और लैगिंग सहायक पर धोखाधड़ी का केस

Mon, 12 May 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
वन विभाग के रिटायर्ड स्केलर और लैगिंग सहायक पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर पुलिस ने शुक्रवार को वन विभाग के रिटायर्ड स्केलर राजेंद्र कुमार शुक्ला और लैगिंग सहायक अधिकारी शिव प्रकाश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई कार्यालय अधीक्षक सतीश कुमार सिंह की शिकायत पर की है। आरोपियों पर विभाग में फर्जी यूनियन को गठित करने और उसमें संविदा पर तैनात रह चुके कर्मचारियों को शामिल करने का आरोप है।
विज्ञापन


इंदिरानगर में अरण्य विकास भवन स्थित उप्र वन निगम कार्यालय में तैनात सतीश कुमार सिंह के मुताबिक, 25 अप्रैल को जानकारी मिली कि राजेंद्र और शिव प्रकाश ने वन निगम के कर्मियों के नाम का दुरुपयोग कर उप्र वन निगम कर्मचारी यूनियन का फर्जी तरीके से गठन किया था। जांच में पता चला कि राजेंद्र ने यूनियन में अपने बेटे नारायण शुक्ला को मुख्यालय में नौकरी में दर्शाया है। नारायण विभाग का कर्मचारी था ही नहीं। वह आउटसोर्सिंग पर था।

इसी तरह पंकज कुमार शर्मा को लैगिंग प्रभाग में नौकरी में दर्शाया गया। अंतिम कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चेतराम को दुद्धी विक्रय प्रभाग में दर्शाया गया, जबकि इस नाम का कोई कर्मी प्रभाग में नहीं है। जांच पूरी होने पर महाप्रबंधक (कार्मिक) ने श्रावस्ती के भिनगा में एक बैठक रखी। इस संबंध में आउट सोर्सिंग कर्मियों और फर्जी यूनियन में शामिल लोगों को पत्र लिखकर बैठक में शामिल होकर पक्ष रखने की बात लिखी थी। पर पंकज ने आने से मना कर दिया। नारायण शुक्ला ने पत्र का कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

यूनियन में शामिल चौकीदार सियाराम पांडेय, लैगिंग सहायक कबीर दास, विजय कुमार सिंह, सामंत कुमार पाठक, दयाराम चौकीदार, मो. लुकमान वेग और लाल बहादुर ने भी बैठक में आने से मना कर दिया। कार्यालय अधीक्षक सतीश ने इसकी सूचना महाप्रबंधक (कार्मिक) को दी। महाप्रबंधक के आदेश पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एडिशनल इंस्पेक्टर अरुण कुमार यादव के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें