फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईआरसीटीसी की आधिकारिक मेल से दर्ज कराई फर्जी शिकायतें

Mon, 12 May 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आईआरसीटीसी की आधिकारिक मेल से दर्ज कराई फर्जी शिकायतें
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाज ने आईआरसीटीसी की आधिकारिक व ऑफिशियल ईमेल आईडी का दुरुपयोग कर फर्जी शिकायतें दर्ज करा दीं। मामले में आईआरसीटीसी कार्यालय में तैनात पद व्यवस्थापक नवनीत कुमार ने गोमतीनगर थाने में शनिवार को केस दर्ज कराया है। नवनीत ने आरोपी पर आईआरसीटीसी की गोपनीयता भंग करने की कोशिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नवनीत कुमार के मुताबिक, 13 मार्च को 4:53 बजे उनके कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी tourism Ikoirctc.com का जालसाज ने दुरुपयोग कर फर्जी शिकायतें दर्ज करा दीं। मामले की जांच के दौरान एक बार फिर जालसाज ने 28 अप्रैल को 12:22 बजे ऑफिशियल ईमेल आईडी mculkoirctc.com से दोबारा फर्जी शिकायतें दर्ज करा दीं। आरोपी अभी भी दोनों मेल आईडी से आईआरसीटीसी और रेलवे के अधिकारियों को फर्जी मेल भेज रहा है। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें