फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ में परिवार: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा हूं, एक करोड़ दो... वर्ना भेजे उतारूंगा गोली; सुन यूट्यूबर सन्न

Mon, 23 Dec 2024 04:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

हेलो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा हूं। एक करोड़ दो। वर्ना गोली भेजे में उतारूंगा। धमकी सुनकर यूट्यूबर सन्न रह गया। परिवार के लोग खौफ में हैं।  
विज्ञापन
lawrence bishnoi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी से लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अंसल स्थित सेलिब्रिटी गार्डन है। मूल रूप से उन्नाव जिले के अजगैन निवासी अनुराग द्विवेदी (24) सेलिब्रिटी गार्डन में रहते हैं। उनसे रंगदारी मांगी गई। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। 

एक करोड़ की रंगदारी मांगी

उन्होंने पुलिस को बताया कि हरि बॉक्सर व रोहित गोदारा के नाम से शुक्रवार रात करीब 10:52 व 12:47 बजे फोन कॉल आई। दोनों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताते हुए उनसे एक करोड़ की रंगदारी मांगी। विरोध पर उन्हें दो दिन में गोली से उड़ाने की धमकी दी है।

एक्स पर पोस्ट की फिर डिलीट कर दी

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर मदद की गुहार लगाई, पर बाद में पोस्ट डिलीट कर दी। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि रंगदारी मांगने वालों के बारे में सर्विलांस की मदद से पता लगाया जा रहा है। वहीं, अनुराग ने इस संबंध में बात करने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें