फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ में पानी भरे गड्ढे में गिरने से तीन बच्चों की मौत का मामला, NHRC ने तलब की रिपोर्ट

Sun, 10 Aug 2025 12:09 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मेरठ में पानी भरे गड्ढे में गिरने से तीन बच्चों की मौत के मामले में NHRC ने रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने जांच की स्थिति और पीड़ित परिजनों को दिए गए मुआवजे का विवरण देने को कहा है। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मेरठ में गड्ढे में गिरने से तीन बच्चों की मौत की घटना का संज्ञान लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव और डीजीपी से रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने दो हफ़्ते में जांच की स्थिति और पीड़ित परिजनों को दिए गए मुआवजे का विवरण देने को कहा है। 

विज्ञापन


बताते चलें कि तीन अगस्त को मेरठ में एक नवविकसित कॉलोनी में इमारत के निर्माण के दौरान एक बिल्डर द्वारा बनाया गया छह फीट गहरा गड्ढा ऐसे ही छोड़ दिया गया था।

इस गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 8-9 साल के तीन बच्चों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि वे चॉकलेट खरीदकर एक दुकान से लौट रहे थे। इसी समय गड्ढे में गिर गए थे। मामले में एनएचआरसी ने रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें