फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को संस्कृत सप्ताह की दी बधाई, बोले- स्कूलों, घरों समेत सभी जगह करें प्रचार

Sat, 09 Aug 2025 11:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को संस्कृत सप्ताह की बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूलों, घरों समेत सभी जगह संस्कृत का प्रचार करें। यह सप्ताह न केवल उत्सव है, बल्कि संस्कृत संजीवन का आरंभ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेशवासियों को संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय संस्कृति का आधार है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए संस्कृत भाषा का अध्ययन अतीव आवश्यक है। 

विज्ञापन


इस सप्ताह हम सभी संस्कृत के महत्व को याद करें। संस्कृत वाङ्गमय और अमृतधारा का अनुभव करें। विद्यालयों, घरों समेत सभी जगह संस्कृत का प्रचार करें। संस्कृत शिक्षा के विकास के लिए राज्य सरकार सदैव तत्पर है। 



सीएम ने आगे कहा कि यह सप्ताह न केवल उत्सव है, बल्कि संस्कृत संजीवन का आरंभ है। फिर से सभी प्रदेशवासियों को संस्कृत सप्ताह की हार्दिक शुभकामनाएं। जयतु संस्कृतं, जयतु भारतम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें