फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद के बेटे के खुद पर गोली चलवाने का मामला, पुलिस करती रही इंतजार कोर्ट में पड़ी समर्पण की अर्जी

Thu, 11 Mar 2021 02:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आयुष किशोर व उसकी पत्नी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खुद पर गोली चलवाने व विरोधियों को फंसाने की साजिश रचने के मामले में भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर ने आत्मसमर्पण की अर्जी डाल दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अर्जी पर सुनवाई की तारीख 12 मार्च तय की है। उधर पुलिस आयुष का पूरे दिन थाने से लेकर कोर्ट तक इंतजार करती रही। लेकिन दोपहर बाद कोर्ट से रिपोर्ट मांगी गई। इसके बाद उसके समर्पण की अर्जी के बारे में जानकारी हुई।
विज्ञापन


दो मार्च की रात को भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने खुद पर छठा मील के पास गोली चलवा दी। इस मामलें पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के अंदर ही गोली चलाने के आरोप में उसकेसाले आदर्श को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से आयुष फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को आयुष के वकील ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी डाली है। जिस पर मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के लिए 12 मार्च की तारीख तय की है। वहीं पुलिस ने आयुश की अर्जी पर अपनी रिपोर्ट देते हुए बताया कि आयुष खुद पर गोली चलवाकर विरोधी को फंसाने की साजिश और धोखाधड़ी के मामले में फरार है। आयुष के वकील ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी देकर कहा गया कि पुलिस उसे लगातार तलाश रही है। उसके परिचितों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। लिहाजा वह अपनी मर्जी से कोर्ट में आत्म समर्पण करना चाहता है। रिपोर्ट तलब करकर उसे न्यायिक हिरासत में लिया जाए।

पूरे दिन कोर्ट के आसपास मुस्तैद रही पुलिस
आयुष ने मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसमें उसने खुद को सरेंडर करने की बात कही। इसके बाद से ही पुलिस ने मुस्तैदी भी बढ़ा दी थी। मंगलवार से ही पुलिस आयुष का इंतजार कर रही थी। इसके लिए कोर्ट से लेकर मड़ियांव व सांसद के घर तक पुलिस ने पहरेदारी बैठा दी थी। बुधवार को भी पुलिस की टीम कोर्ट के चप्पे चप्पे पर तैनात थी लेकिन आयुष नहीं पहुंचा। वहीं दोपहर में उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें