फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम में सीता विहार कॉलोनी निवासी प्रियंका बाजपेई (35) की आत्महत्या के मामले में पति रूपक बाजपेई के खिलाफ बृहस्पतिवार को दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। प्रियंका ने 19 जुलाई को ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

मूल रूप से हरदोई के सुभाष नगर निवासी प्रियंका की शादी सात वर्ष पहले रूपक से हुई थी। प्रियंका के भाई आदित्य के मुताबिक बहनोई प्राइवेट स्कूल में शिक्षिक है। शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर रूपक उनकी बहन से मारपीट करता था। मायकेवालों ने कई बार रूपक की मांग को पूरा भी किया।

19 जुलाई को फोन कर बताया गया कि प्रियंका की मौत हो गई है। इस पर उसके मायके वाले ससुराल पहुंचे। प्रियंका की बड़ी बेटी किट्टू ने बताया कि रात में पापा ने मां को मारा था और उसे दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। आदित्य ने आरोप लगाया कि प्रियंका की मौत रूपक की प्रताड़ना से हुई है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि रूपक के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने व दहेज प्रताड़ना की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




दो बार कराया गया था प्रियंका का पोस्टमार्टम

लखनऊ में प्रियंका का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव हरदोई के सुभाष नगर स्थित घर ले गए। पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग आई थी। परिजनों को पीएम रिपोर्ट पर शक था। शाम को वे लोग दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की और सभी हरदोई जिलाधिकारी आवास पहुंच गए थे। परिजनों की मांग पर शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया था। दूसरी बार भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग ही आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें