फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे न देने पर मां को तमंचा लेकर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के भुवर गांव में रविवार शाम को पैसे न देने पर एक युवक ने अपनी मां को ही तमंचा लेकर दौड़ा लिया। पुलिस ने उसे दबोच लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रामावती अपने बेटे विशाल के साथ रहती है। बेटा नशे का लती है। अभी कुछ दिन पहले ही उसने अपनी पुश्तैनी जमीन बेची थी। बेटा विशाल रविवार को दस हजार रुपये मांग रहा था परंतु उसके नशे की लत के चलते वह रुपये नहीं दे रही थी। वह घर से बाहर चला गया। शाम को वह घर वापस आकर फिर रुपये मांगने लगा। उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया तभी विशाल ने उनको जबरन घर से बाहर निकाल दिया। रामावती रोने लगी।
विज्ञापन

इसी बीच अवैध असलहा निकालकर विशाल बाहर आ गया और अपनी मां को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता उसके हांथ में तमंचा देखकर भागने लगी तो उसने मां को दौड़ा लिया। आसपास गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पीआरवी 2494 पर तैनात कमांडर विवेक भारती, उप निरीक्षक प्रियंका मिश्रा, चालक राजेंद्र मौर्य पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें