फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में काकोरी के गुरुदीनखेड़ा निवासी मनोज यादव की पत्नी गीता यादव (32) की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद के खिलाफ हत्या की तहरीर दी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, आलमबाग पकरी पुल निवासी साधारण प्रसाद यादव ने 2010 में अपनी बेटी गीता की शादी काकोरी के गुरुदीनखेड़ा निवासी मनोज से की थी। एक बेटा अंश है। साधारण प्रसाद यादव के मुताबिक ,दामाद मनोज एक निजी कंपनी में काम करता है। लॉकडाउन के दौरान उसका काम छूट गया। इसके कारण वह अक्सर गीता को मारता-पीटता था।
शनिवार शाम को शराब के नशे में गीता को पीटा और उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। इसके बाद उनको सूचना दी गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दहेज प्रताड़ना व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें