फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ऑपरेटर पर एक लाख हड़पने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज थाने में सचिवालय के गृह अनुभाग में तैनात महिला ऑपरेटर पर एक लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मेहंदीगंज निवासी करिश्मा साहू के मुताबिक, सचिवालय के गृह अनुभाग में निधि सिंह रस्तोगी कम्प्यूटर ऑपरेटर हैं।
विज्ञापन

निधि ने करिश्मा से मण्डी परिषद में नियुक्ति कराने के बदले 50 हजार रुपये अपनी मां के खाते में और 50 हजार रुपये अपने खाते में जमा कराए थे। न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ल के मुताबिक, केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें