फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: ट्रेनी नर्स की मौत में हत्या का केस दर्ज, शरीर में कई जगह थीं चोटें, छह जगह से टूटी हड्डियां

Wed, 27 Jul 2022 05:05 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मेदांता अस्पताल की ट्रेनी नर्स का शव भागीरथी के एन्क्लेव में मिला था। उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। उसकी हड्डियां छह जगह से टूटी हुई थीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेदांता अस्पताल की ट्रेनी नर्स राशि (22) की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसका शव सोमवार दोपहर भागीरथी एन्क्लेव के बेसमेंट में पड़ा मिला था। कपड़े कई जगह से फटे थे। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


आलमबाग के भरतपुरी निवासी राजेश मिश्रा की बेटी राशि मेदांता अस्पताल में ट्रेनी नर्स थी। 21 जुलाई को उसने नौकरी ज्वॉइन की थी। वह अस्पताल के गोमती नगर विस्तार के हुसड़िया स्थित हॉस्टल में रह रही थी। सोमवार को मेदांता के पास ही बने भागीरथी एन्क्लेव के बेसमेंट में उसका शव मिला था।

एडीसीपी दक्षिण राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, राशि एक महिला के साथ अपार्टमेंट में सुबह करीब 11.50 बजे अंदर जाते हुए दिखी थी। इसके बाद वह लिफ्ट से 12वीं मंजिल पर गई और फिर वहां से 14वीं मंजिल पर गई। इसके बाद उसका शव करीब 2.45 बजे बेसमेंट में पड़ा मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो पता चला कि वह बच्चे को स्कूल से लेकर आ रही थी। युवती को जानती भी नही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर कई चोट के निशान मिले हैं। राशि की रीढ़ की हड्डी, बायां हाथ, दोनों पैर टूटे हैं। उसकी हड्डियां 6 जगह से टूटी हैं।

मौत का कारण अंदरूनी चोट से अतिरिक्त रक्तस्राव का होना बताया गया है। एडीसीपी दक्षिणी राजेश श्रीवास्तव के अनुसार, पिता की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें