फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश ने योगी सरकार से कलाम के इस सपने को पूरा करने का किया आग्रह, किया ये ट्वीट

Wed, 27 Jul 2022 04:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को योगी सरकार से आग्रह कर कन्नौज में लगे सोलर प्लांट को शुरू कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमतौर योगी सरकार पर हमलावर रहने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर योगी सरकार से आग्रह किया है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कन्नौज में सपा सरकार में लगे सोलर प्लांट को फिर से शुरू कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आज पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार से ये आग्रह है कि इत्रनगरी कन्नौज में उनके सपने को पूरा करते हुए सपा सरकार के समय जो ‘सोलर प्लांट’ बना और सफलतापूर्वक चल रहा था, अब मरम्मत के अभाव में बंद पड़ा है, उसे ठीक करवाएं।

तबादले और नमामि गंगे योजना में भ्रष्टाचार, सीबीआई से हो जांच
इसके पहले अखिलेश यादव ने बयान जारी कर भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में तबादला व नई तैनाती और नमामि गंगे योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों में तबादले के नाम पर हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा सपा सदन में उठाएगी।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हर स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। तबादले के नाम पर कर्मचारियों व अधिकारियों को परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार और बीजेपी के लोग महंगाई के लिए जिम्मेदार हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसानों के ट्यूबवेल का बिजली बिल माफ  करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि दूध, दही पर टैक्स लगा रहे तो गोबर पर क्यों नहीं? कभी-कभी बीजेपी के लोग दूसरे लोगों से सवाल करवाते हैं। उन्होंने कहा कि सैफई मेडिकल कॉलेज का निर्माण समाजवादी सरकार में हुआ, इसलिए भाजपा सरकार बजट नहीं दे रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें