श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पतिझिया निवासी एक युवक की ओर से बच्चा चोरी से संबंधित सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई। जांच में सूचना की पुष्टि न होने पर एसपी के निर्देश पर भिनगा कोतवाली में अफवाह फैलाने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पतझिया निवासी पंकज ओझा की ओर से सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी से संबंधित खबर प्रसारित की गई थी। इस सूचना पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सीओ नगर डॉ. जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दद्दन सिंह को तत्काल जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था।
प्रभारी निरीक्षक भिनगा की ओर से की गई जांच में पता चला कि पंकज ओझा की ओर से फैलाई गई सूचना असत्य है। इस पर शनिवार को कोतवाल ने पंकज ओझा के विरुद्ध कोतवाली भिनगा में मामला पंजीकृत किया है।