फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन की चहारदीवारी के पास निर्माण कराने पर मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Nov 2019 01:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ani
विज्ञापन

लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित एयरफोर्स स्टेशन की चहारदीवारी के पास मकान बनवा रहे भंवरी गांव निवासी संजय गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर अमरनाथ वर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट स्टेशन के 100 मीटर इलाके में किसी भी तरह का निर्माण कार्य प्रतिबंधित है। सुरक्षा अधिकारी आरके पांडेय की तरफ से संजय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि संजय गुप्ता ने कुछ दिन पहले एयरफोर्स स्टेशन से करीब 70 मीटर की दूरी पर मकान का निर्माण कार्य शुरू कराया था। निर्माण कार्य के लिए उन्होंने न संबंधित विभागों से अनुमति प्राप्त की और न ही किसी को सूचना दी। चूंकि, एयरफोर्स स्टेशन के आसपास का इलाका सामरिक दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।

इसलिए किसी भी तरह के निर्माण कार्य की इजाजत नहीं होती। अधिकारियों को मकान का निर्माण किए जाने का पता चला तो उन्होंने छानबीन कराई। मामला सही पाए जाने पर सुरक्षा अधिकारी ने शनिवार शाम केस दर्ज कराया। फिलहाल, मकान के निर्माण का काम रुकवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें