शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी
- फोटो : amar ujala
अपनी बयानबाजी को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ नाराज मुसलमानों ने केस दर्ज करवाया है।
रिजवी के खिलाफ चौक में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। रिजवी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर खुलकर समर्थन करते रहे हैं साथ ही उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरुओं पर भी सवाल उठाए हैं।
हाल ही में उन्होंने विवादित बयान देने के साथ ही मंदिर के मलबे पर ही बाबरी होने की बात कही थी।