फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने किया रेप!: 'मुझे स्टडी मटीरियल देने के बहाने होटल में बुलाया', बेहोश कर बनाए संबंध; पीड़िता की जुबानी

Sun, 07 Jan 2024 01:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी पुलिस एक बार फिर दागदार हुई है। एक युवती ने एएसपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एएसपी की पत्नी और दोस्तों पर धमकाने का आरोप है।
विज्ञापन
एएसपी पर दुष्कर्म का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने यूपी पुलिस के सोशल मीडिया सेल के प्रभारी एएसपी राहुल श्रीवास्तव पर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के आरोपों पर गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती ने एएसपी के अलावा एएसपी की पत्नी, चार दोस्तों और अन्य पर धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में इन सभी को आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन


मामले की शिकायत पीड़िता ने कई महीने पहले की थी, पर सोशल मीडिया पर गुहार के बाद अब एफआईआर दर्ज की गई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा के अनुसार, फेसबुक के जरिए 2018 में राहुल श्रीवास्तव से जान- पहचान हुई थी। 

इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई थी। युवती ने दावा किया है कि तब वह नाबालिग थी। राहुल ने छात्रा को भरोसा दिया था कि वह सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कराने में उसकी सहायता करेगा। इसलिए अक्सर स्टडी मटीरियल देने के लिए छात्रा को बुलाता था। छात्रा का आरोप है कि 2019 में राहुल ने स्टडी मटीरियल देने और रिसर्च वर्क कराने के बहाने एक होटल में बुलाया। 
विज्ञापन


वहां उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींच ली। उन्हीं फोटो को दिखाकर ब्लैकमेल किया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पिछले साल अप्रैल में जब गर्भवती हुई तो राहुल ने एक अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करवा दिया।

शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव

छात्रा का आरोप है कि जब मामले की जानकारी राहुल की पत्नी मनिनि श्रीवास्तव (लखनऊ विवि में शिक्षिका) को हुई तो वह और राहुल के दोस्त सौरभ, सतीश, विक्रम, सिद्धार्थ व अन्य ने मिलकर उस पर महीनों पहले की गई शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। जान से मारने व परिवार को झूठे केस में फंसा देंगे की धमकी भी दी गई।
 

ट्वीट के बाद सक्रिय हुए अफसर

छात्रा ने कई महीने पहले शिकायत की थी। वीमेन पावर लाइन में तैनात एसपी रवीना त्यागी प्रकरण की जांच कर रही थीं। कुछ दिन पहले छात्रा के बयान के कई वीडियो वायरल हुए। इसमें उसने आरोप लगाया गया था कि मामले में कार्रवाई नहीं हो रही। इसके बाद शुक्रवार को छात्रा ने एक्स पर पोस्ट किया। इसमें लिखा कि मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है। अगर अब मुझे कुछ होता है तो पुलिस जिम्मेदार होगी। इस उच्चाधिकारी तत्काल सक्रिय हुए और शुक्रवार रात सवा बारह बजे केस दर्ज किया गया।

साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं
तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गुण दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


 

राहुल श्रीवास्तव की तैनाती एटीएस में है पर वह वर्तमान में पुलिस मुख्यालय से संबद्ध है। यहां उसे सोशल मीडिया सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।- आशीष श्रीवास्तव, डीसीपी पूर्वी

 
विज्ञापन

भरोसा है, सच सामने आएगा
शिकायकर्ता ने मेरे खिलाफ लखनऊ विवि में अक्तूबर में एक फर्जी शिकायत की थी। इसमें खुद उन्होंने मेरे पति से किसी भी तरह के संबंध होने से नकारा था। पिछले कई महीने से मुझे और मेरी बेटियों पर एसिड अटैक करवाने व जान से मरवाने की धमकी दी जा रही है। मेरे परिवार को ब्लैकमेल किया जा रहा है। इसकी शिकायत नवंबर में पुलिस कमिश्नर से की थी। इसकी जांच वीमेन पावर लाइन ने की, जिसमें पूरे साक्ष्य दिए गए हैं। भरोसा है कि सच सामने आएगा। -मानिनी श्रीवास्तव (एएसपी राहुल श्रीवास्तव की पत्नी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें