फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर देश विरोधी टिप्पणी करने वाले दो युवकों पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

Tue, 19 Feb 2019 07:57 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
facebook
विज्ञापन
सोशल साइट पर देश विरोधी टिप्पणी करने वाले दो युवकों पर सोमवार को केस दर्ज कर लिया गया। भदोही के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि  बलिया के आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बलिया के बनकटा निवासी विश्वजीत (19) ने सोशल साइट पर रविवार को पाकिस्तान जिंदाबाद एवं भारत मुर्दाबाद का पोस्ट डाल दिया था। क्षेत्र के युवाओं ने पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन युवक ने उनके साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया।

इस पर जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने पकड़ी पुलिस को जानकारी दी। संगठन के युवाओं की तहरीर पर पुलिस ने देशद्रोह सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर युवक की तलाश शुरू कर दी। सिकंदरपुर सीओ पवन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


भदोही के मामले में कोतवाली प्रभारी एसएन मिश्र ने बताया कि रविवार की शाम शिकायत मिली थी कि मोहल्ला कजियाना निवासी जिशान खां राष्ट्र विरोधी गतिविधि में लिप्त है। युवक ने अपने फेसबुक खाते के कमेंट बाक्स में ‘परमाणु बम पाक के पास भी है और इंडिया से ज्यादा है’ लिखकर सनसनी फैला दी थी। मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच की गई। शिकायत सही पाए जाने पर सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें