फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने पर फंसे सपा नेता, मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Jan 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रोड शो के दौरान सपा नेता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रोड शो निकाल रहे सपा विधायक गोमती यादव पर जिला प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बीकेटी से सपा विधायक गोमती यादव ने प्रशासन की अनुमति के बगैर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शुक्रवार को वाहनों के काफिले के साथ रोड शो निकाला।

इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम बीकेटी ज्योत्सना यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं और रोड शो रुकवाया।

उन्होंने बताया कि विधायक गोमती यादव व अन्य के खिलाफ बीकेटी थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

इन जगहों पर दर्ज हुआ केस

इसी तरह सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद चेकिंग के दौरान एसडीएम सरोजनीनगर शैलेंद्र कुमार सिंह ने एक चार पहिया वाहन को बिना अनुमति के बसपा प्रत्याशी शिवशंकर सिंह उर्फ शंकरी सिंह की प्रचार सामग्री ले जाते पकड़ा। वाहन जब्त करने के साथ ही चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस व प्रशासन की टीम ने मलिहाबाद थाना क्षेत्र में बीती देर रात भाजपा से जुड़ी प्रचार सामग्री ढो रहे एक चार पहिया वाहन को जब्त करके वाहन में मौजूद विनय कुमार व अमित कुमार के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला थाने में दर्ज कराया।

प्रभारी अधिकारी व एडीएम सिटी पश्चिम जयशंकर दुबे ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में आचार संहिता की अनदेखी पर एक दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें