फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सपा नेता समेत तीन पर 27 लाख की ठगी का केस दर्ज, फ्लैट के नाम पर किया गया था फ्रॉड

Fri, 20 Jun 2025 03:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में डालीबाग निवासी महिला से फ्लैट दिलाने के नाम पर सपा नेता और उनके साथियों पर 27 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजरतगंज थाने में रियल एस्टेट फर्म संचालक व सपा नेता ठाकुरगंज के जरनैलगंज निवासी सउद मुशीर, फहद बख्श व जावेद बख्श के खिलाफ फ्लैट के नाम पर 27 लाख की ठगी की एफआईआर की गई है।

विज्ञापन


मामले में अल्पसंख्यक आयोग की पूर्व महिला सदस्य डालीबाग निवासी रुमाना सिद्दीकी ने एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल से शिकायत की थी। रुमाना के मुताबिक, वर्ष 2016 में उनकी पहचान सउद मुशीर से हुई थी, जिसने खुद को सपा का प्रदेश सचिव भी बताया था।

ये भी पढ़े- कानपुर डीएम और सीएमओ विवाद: अखिलेश यादव बोले- सच सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय जांच की जाए
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Monsoon in UP: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, यहां पढ़ें मौसम का पूरा हाल
विज्ञापन


आरोपी ने कहा कि कल्याणपुर रिंग रोड के पास फ्लैट बने हैं। वह उन्हें भी अच्छी कीमत पर फ्लैट दिला देगा। बातों में फंस कर रुमाना ने 31 लाख का फ्लैट बुक कराया। इसमें उन्होंने सउद को 27 लाख का भुगतान कर दिया। इसके बावजूद उन्हें फ्लैट नहीं मिला। दबाव बनाने पर टालमटोल करता रहा। विरोध पर आरोपी ने खुद को मुख्तार अंसारी गिरोह का सदस्य बताया। इतना ही नहीं सउद व उसके साथी फहद व जावेद ने गोली मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।

रुमाना ने जब जांच की तो पता चला कि सउद मुशीर ने फहद बख्श सिद्दीकी और जावेद की मदद से फ्लैट बेच दिया है। आरोपियों ने बिना मानचित्र पास कराए ही निर्माण कराया था। कई लोगों को फ्लैट भी बेचे गए, जिसे लेकर विवाद है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें