फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा

Wed, 13 Dec 2023 06:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फालोअप
विज्ञापन

2021 में उन्नाव की रहने वाली अलका उर्फ शिवानी के साथ हुई थी शादी
ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग होकर युवक ने नशीला पदार्थ खाकर दी थी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
डलमऊ (रायबरेली)। अधिवक्ता आशीष कुमार की मौत के मामले में पत्नी समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सरायं दिलावर निवासी एडवोकेट आशीष कुमार की सात दिसंबर को मौत हो गई थी। मृतक के पिता शिवमंगल लाल गुप्ता ने बुधवार को तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसके बेटे की शादी 2021 में बीघापुर उन्नाव निवासी मनोज कुमार पटवा की बेटी अलका उर्फ शिवानी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसके बेटे को प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल में कई दफा उसके बेटे के साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों उसकी बहू अलका बिना घर से बताए चोरी छुपे घर में रखे हुए जेवरात लेकर अपने मायके चली गई। उसका बेटा आशीष उसे लेने पहुंचा तो वहां पर ससुराल वालों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। इसी आहत होकर बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी शिवानी, ससुर मनोज कुमार, सास रानी पटवा, और दीपक पटवा, निशी पटवा एवं शिवशंकर गुप्ता पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें