फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: चाचा-भतीजे पर खौलता तेल फेंकने के मामले में छह पर केस, चाय की दुकान पर हुआ था विवाद

Sun, 22 Dec 2024 08:31 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (गोंडा)

सार

मामूली विवाद पर चाचा और भतीजे पर खौलता तेल फेंकने के मामले में छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। दुकान में गंदगी को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाचा-भतीजे पर खौलता तेल फेंकने के मामले में नवाबगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्रों समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्षेत्र के खुर्दाबाद गांव निवासी विजयपाल ने बताया कि बीते 16 सितंबर को वह अपने चाचा अनंतराम के साथ गांव के बगल स्थित पाटनदीन की चाय की दुकान पर नाश्ता करने गए थे। वहां खानपान के सामान पर मक्खियां बैठी थीं।

विज्ञापन


साफ-सफाई के उपाय के लिए कहा तो शराब के नशे में धुत दुकानदार पाटनदीन भड़क गया। उसने अपने बेटों प्रदीप, कुलदीप, रामजी व अन्य साथियों हरिवंशपुर निवासी वंशीराम और इस्माइलपुर निवासी नौशाद के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कड़ाही का खौलता तेल दोनों पर उड़ेल दिया। इससे विजयपाल व उनके चाचा अनंतराम गंभीर रूप से झुलस गए।

शिकायत पर भी नवाबगंज पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने बताया कि अब नई दिल्ली के एक अस्पताल में उनका व चाचा का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें