फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आदित्यनाथ की तुलना दाऊद से करने पर शिरीष कुंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 24 Mar 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ व फिल्म मेकर शिरीष कुंदर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की तुलना अन्तर्राष्ट्रीय अपराधी दाऊद इब्राहीम से करने व उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर कोरियोग्राफर फराह खान के पति शिरीष कुंदर के खिलाफ हजरतगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह केस रामजन्म भूमि अयोध्या ठाकुरद्वारा मंदिर ट्रस्ट सीता रसोई रामकोट के सचिव अमित कुमार तिवारी की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

पुलिस को ट्वीट का स्क्रीन शॉट भी तहरीर के साथ दिया गया है। इसमें सीबीआई के ‌अलावा आरबीआई को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।
विज्ञापन

शिरीष ने ये किया था ट्वीट

- फोटो : amar ujala
शिरीष ने अपने ट्वीट में लिखा था ‌कि एक गुंडे को शासन देने के बाद ये उम्मीद करना कि अब वो दंगे नहीं कराएगा, ये ठीक उसी तरह है जैसे एक बलात्कारी को बलात्कार करने की अनुमति देकर ये उम्मीद करना कि वो अब बलात्कार नहीं करेगा।

वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने ये भी लिखा कि एक गुंडे को अगर शासन दिया जा सकता है तो दाऊद को सीबीआई डायरेक्टर और विजय माल्या को आरबीआई का गर्वनर भी नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि, हंगामा मचने पर उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें