फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का फर्जी खुलासा: पुलिसकर्मी ने 24 हजार रुपये एटीएम से निकलवाकर दिखाई 'बरामदगी'

Mon, 05 Mar 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रंजना सचान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

महमूदाबाद कोतवाली की तत्कालीन कोतवाल रंजना सचान व अन्य पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट पुलिस टीम द्वारा चोरी के इल्जाम में फर्जी तरीके से जेल भेजे गए आरोपी के मामले में कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है। रिपोर्ट महमूदाबाद कोतवाली में दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


महमूदाबाद पुलिस द्वारा चोरी के मामले में जेल भेजे गए एक आरोपी की मां की शिकायत पर फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या 5 ने पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने महमूदाबाद से लक्ष्मीपुर गांव निवासी महिला के बेटे अजीत के एटीएम से उसी के खाते से 24 हजार निकाल कर चोरी का माल बरामदगी दिखाया था।

जिसकी वीडियो फुटेज मंगाई गई थी जिसमें पुलिस पर फर्जी तौर पर पकड़े जाने और अभियुक्त के पास से कैश बरामद दिखाने का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद कोर्ट ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एमपी सिंह ने बताया कि कोर्ट का आदेश मानते हुए इंस्पेक्टर रंजना सचान सहित खुलासे में शामिल अन्य पुलिस टीम के खिलाफ महमूदाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे के वादी इंस्पेक्टर महमूदाबाद बनाए गए हैं।

मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह पिछले तीन दिनों से मुकदमा दर्ज करने की बात छुपाये हुए थे। पूछे जाने पर उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की बात से इन्कार कर दिया जबकि पुलिस अधिकारी मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें