इसके बाद भी वह अपने वतन नहीं लौटी और भारत में अवैध रूप से निवास करती रही। पुलिस की जांच में सामने आया कि उजमा के मां-पिता बंटवारे के समय पाकिस्तान चले गए थे, जबकि उसकी मौसी व अन्य रिश्तेदार भारत में ही निवास करते रहे। वर्ष 1968 में उजमा का कराची शहर में जन्म हुआ।
वर्ष 1996 में उसका निकाह चिनहट के जुग्गौर इलाके में रहने वाले मौसेरे भाई सलाल अब्दुल नासिर से हुआ। वर्ष 1998 में उसने बड़ी बेटी महक को जन्म दिया। चौकी इंचार्ज संजय यादव के मुताबिक, सलाल अब्दुल नासिर का जुग्गौर में पैतृक निवास है। वह सेकेंड हैंड गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करता है।
विजिटर वीजा पर भारत आई उजमा सलाल पिछले 15 साल से पति के साथ यहीं रह रही है। दस्तावेजों के मुताबिक, उजमा की बड़ी बेटी का जन्म पाकिस्तान में हुआ, जबकि दूसरी बेटी मनाहिल लखनऊ में पैदा हुई है। पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज करने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।