फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी पुलिस ने भाजपा नेता की हत्या पर ट्वीट करने को लेकर युवक पर दर्ज किया केस

Sun, 02 Jun 2019 12:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
मृतक सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन

अमेठी सांसद व कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी भाजपा नेता व पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या को लेकर गलत व भ्रम फैलाने वाला ट्वीट करने पर गौरव पांधी नामक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गौरव पांधी ने ट्वीट कर कहा कि यूपी डीजीपी ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि सुरेंद्र सिंह की हत्या भाजपा के लोगों ने ही की है। पुलिस ने इसे समाज में भ्रम व वैमनस्यता फैलाने वाला पाया है और गौरव पांधी के खिलाफ 505/2 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह की हत्या 25 मई को हुई थी। पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


मामले पर अमेठी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि गौरव पांधी नामक व्यक्ति ने एक ट्वीट किया कि डीजीपी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि सुरेंद्र सिंह की हत्या भाजपा के लोगों ने की है। ये समाज में वैमनस्यता फैलाने वाला ट्वीट है। इसे संज्ञान में लेकर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें