फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया सरगना खान मुबारक की मुश्किलें बढ़ीं, महिला को डरा-धमकाकर बेशकीमती जमीन छीनी, केस दर्ज

Fri, 09 Oct 2020 11:49 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
माफिया खान मुबारक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जेल में बंद माफिया सरगना खान मुबारक व उसके गुर्गे रेहान पर एक महिला को डरा-धमका कर भूमि की रजिस्ट्री कराने का केस दर्ज हुआ है। एक अज्ञात बैनामा लेखक भी नामजद हुआ है। इसमें अपहरण करने, रंगदारी मांगने व धोखाधड़ी आदि की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


मामला हंसवर थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव का है। गांव निवासी रीता देवी के अनुसार, मुंडेरा स्थित बेशकीमती भूमि पर माफिया खान मुबारक की निगाह पड़ गई थी। हंसवर थाने में दी तहरीर में कहा गया कि माफिया ने रीता पर कई बार भूमि का बैनामा कर देने का दबाव बनाया।

ऐसा न करने पर 31 जनवरी, 2015 को खान मुबारक के कहने पर उसके गुर्गे रेहान निवासी अमोला बुजुर्ग ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया व रजिस्ट्री न करने पर गोली मारने की धमकी दी। डर के चलते उसने हामी भर दी। इसके बाद रेहान उसे टांडा तहसील ले गया, जहां बिना कोई पैसा दिया जमीन का बैनामा करा लिया गया।
विज्ञापन


बैनामा लेखक ने उस समय उसे न तो रजिस्ट्रार के सामने पेश किया और न ही बैनामा के संदर्भ में उसका बयान ही दर्ज कराया। इसके बाद जमीन पर माफिया खान मुबारक ने कब्जा कर लिया। महिला ने बताया कि उस समय शिकायत करने पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई थी।

विज्ञापन

अपहरण करने, रंगदारी मांगने व धोखाधड़ी आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया

पीड़िता का कहना है कि एसपी आलोक प्रियदर्शी ने माफियाओं के विरुद्ध मुहिम छेड़ी है तो उसे भी न्याय की उम्मीद है। महिला ने हंसवर थाने में खान मुबारक व उसके गुर्गे रेहान समेत अज्ञात बैनामा लेखक के विरुद्ध तहरीर दी।

इस पर पुलिस ने महिला का अपहरण करने, रंगदारी मांगने व धोखाधड़ी आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। दो अभियुक्त पहले से जेल में हैं। एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें