फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः गोमतीनगर के इंजीनियर पर लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज

Sat, 16 May 2020 04:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना से अलीगढ़ में सराफ की मौत के बाद शुक्रवार को उनके दोनों बेटों, तीन भाइयों को नामजद कर 150 अज्ञात पर लॉकडाउन उल्लंघन, महामारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया। इनमें सराफ का भाई राजकुमार (लखनऊ के गोमतीनगर निवासी अभियंता) भी शामिल है। 

विज्ञापन


आरोप है कि 28 अप्रैल को मां के निधन पर इन लोगों ने अंतिम संस्कार में भीड़ जुटाकर लॉकडाउन का उल्लंघन किया। इसके बाद से फैले संक्रमण से ही सराफ की मौत हो गई। अलीगढ़ के एसपी क्राइम डॉ. अरविंद के अनुसार सासनी गेट की एडीए चौकी प्रभारी रुणित तोमर की ओर से  केस कराया गया है।

इसमें कहा गया कि 28 अप्रैल को सराफ की मां के निधन के बाद अंतिम संस्कार से पहले उनके दरवाजे पर जमा करीब 150 लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। वहीं, लॉकडाउन का उल्लंघन कर प्रशासनिक निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था। इससे संक्रमण फैला होगा, इसकी आशंका ज्यादा है। इनमें से शेखर सराफ की मृत्यु हो चुकी है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इंजीनियर के परिवार के तीन लोग पॉजिटिव

वहीं, सराफ के परिवार के छह सदस्य शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिले। उधर, इंजीनियर के परिवार के तीन लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद विराम खंड स्थित उनके घर से सटे पांच मकानों से 20 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए।

इसके अलावा 500 परिवारों की स्क्रीनिंग की गई। जानकारी जुटाई गई कि क्या वे इंजीनियर परिवार के संपर्क में थे या नहीं। ज्यादातर लोगों ने इससे इंकार किया है।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें