फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन में मायावती व अखिलेश यादव के पोस्टर जलाने पर भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 23 Mar 2019 10:54 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
होलिका दहन में जलते अखिलेश यादव व मायवती के पोस्टर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

होलिका दहन में बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्टर जलाने पर भाजपा नेता राम बाबू द्विवेदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि भाजपा नेता रामबाबू व उनके समर्थकों ने बाराबंकी के कस्बा रामनगर में 19 मार्च को होलिका दहन में मायावती व अखिलेश यादव के पोस्टर जलाए थे। जिस पर अखिलेश व उनके समर्थकों ने आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन


इस संबंध में विधान परिषद सदस्य राजेश यादव ने थाने में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, अखिलेश यादव ने होलिका दहन में अपने व मायावती के फोटो जलाए जाने का फोटो अटैच करते हुए ट्वीट किया कि, बाराबंकी के इस होलिका दहन का संदेश स्पष्ट है। दलित व पिछड़े समाज को भाजपा के काल में वैसे ही दबाया-जलाया जाएगा जैसा सदियों से हुआ है। बीचे पांच वर्ष में दलित व पिछड़े वर्गों का अपमान और उनके साथ अन्याय ने हर सीमा पार कर दी है। अब वंचित वर्गों का आक्रोश भाजपा को जल्द दिखाई देगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें