हजरतगंज पुलिस ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल व उनके समर्थकों पर बगैर इजाजत रोड शो करने पर केस दर्ज किया है। उन पर बलवा, आवागमन बाधित करने और निषेधाज्ञा के उल्लंघन का आरोप है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव ने बताया कि अनुप्रिया ने शनिवार को शहर में निषेधाज्ञा के बावजूद बगैर इजाजत रोड-शो किया।
नारेबाजी करते समर्थकों के साथ काफिला निकलने से यातायात प्रभावित हुआ। काफिला रोकने की कोशिश पर अनुप्रिया पटेल व समर्थकों ने पुलिस से नोकझोंक की और जबरन रोड-शो किया।
यातायात की दृष्टि से व्यस्त समय में रोड-शो से विभिन्न मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सुरक्षित किए गए।