इस चुनाव रैली की कोई अनुमति भी नहीं थी। इस मामले में मंगलवार को मो. शरीफ, मो. वहीद, मो. तौहीज, मो. सिराज, जुनैद उर्फ बाबू, मो. आरिफ सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
बिना अनुमति नगर पंचायत अमेठी से सपा प्रत्याशी शहनाज बानो के समर्थन में उनके पति और अन्य लोगों ने बाइक रैली निकाली। इस मामले में सपा प्रत्याशी के पति, मौजूदा चेयरमैन सहित छह नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श चुनाव अचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा गोसाईगंज थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गोसाईंगंज थाने में दरोगा जयकरन भदौरिया तैनात हैं। उनके मुताबिक मंगलवार को सूचना मिली कि नगर पंचायत अमेठी से सपा प्रत्याशी शहनाज बानो के समर्थन में उनके पति मोहम्मद शरीफ, मौजूदा चेयरमैन मोहम्मद वहीद सैकड़ों की संख्या में लोगों के साथ बाइक रैली निकल रहे हैं। रैली में लोग हाथों में झंडे लिए हुए थे।
वहीं इस चुनाव रैली की कोई अनुमति भी नहीं थी। इस मामले में मंगलवार को मो. शरीफ, मो. वहीद, मो. तौहीज, मो. सिराज, जुनैद उर्फ बाबू, मो. आरिफ सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।