कक्षाओं में घुसकर मारपीट और धमकाने के मामले में पूर्व प्रिंसिपल समेत 10 पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूल के डीजीएम ने केस दर्ज कराया हैं। इसमें छात्र-छात्राओं के नाम भी शामिल हैं।
राजधानी लखनऊ में स्कूल में हुए हंगामे के बाद गुडंबा पुलिस ने पूर्व प्रिंसिपल सुप्रिया पांडेय समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर में छात्र-छात्राओं के नाम भी शामिल हैं। डीजीएम आशुतोष कुमार ने पूर्व प्रिंसिपल और उनके साथियों पर स्कूल कर्मचारियों से मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामला जानकीपुरम स्थित नारायणा स्कूल का है। स्कूल के डीजीएम आशुतोष कुमार ने गुडंबा थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि पूर्व प्रिंसिपल सुप्रिया पांडेय को उनके व्यवहार के कारण प्रिंसिपल पद से हटा दिया गया था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने साथियों नीलिमा तिवारी, सुमित भौमिक, ओम, देव, पार्थ, सैवी पांडेय, इसिता, परसून वर्मा, काव्या चौधरी सहित कई अन्य बाहरी लोगों के साथ स्कूल पहुंची।
यहां कक्षाओं में घुसकर कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट की। कर्मचारियों को जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। ममले में सुप्रिया पांडेय का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। स्कूल के बच्चों व अभिभावक पर वह स्कूल गई थीं।
विज्ञापन
प्रबंधन ने बच्चों व अभिभावकों के साथ मारपीट की थी। स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की जांच करके वास्तविकता की पड़ताल की जा सकती है। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।